विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 पर उत्तराखंड में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Various events to be held in Uttarakhand-देहरादून। भारत सरकार के निर्देशन में 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत विभाजन की दुखद स्मृतियों और उससे जुड़ी वास्तविकताओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के साथ ही विभाजन से प्रभावित लाखों लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Various events to be held in Uttarakhand-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका से प्रभावित परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विभाजन के समय दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मतुआ समुदाय के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं योगदान पर निर्मित लघु वृतचित्र की आधिकारिक स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका से संबंधित विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

राज्य के सभी जनपदों में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार डिजिटल प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, भाषण, क्विज, व्याख्यान और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, आयुक्तों और जिलाधिकारियों को आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

विभाजन से प्रभावित परिवारों और उनके परिजनों को अपने अनुभव एवं स्मृतियां साझा करने का अवसर भी दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत विभाजन की त्रासदी, उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष और बलिदान से अवगत कराना तथा विभाजन पीड़ितों की स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संजोए रखना है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]