मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानियों के त्याग को किया नमन, स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Chief Minister Dhami- देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों, वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और खिलाड़ियों का सम्मान

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

आपदा प्रभावित परिवारों के साथ सरकार

Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सैनिकों और बलिदानी परिवारों के कल्याण पर जोर

Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। बलिदानियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा परमवीर चक्र विजेताओं के परिवारों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।

पर्यटन और धार्मिक विरासत को बढ़ावा

Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, हरिपुर यमुना तीर्थ पुनर्विकास और शीतकालीन यात्रा जैसी पहलें उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने के साथ पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब धार्मिक पर्यटन के साथ वेलनेस, एडवेंचर टूरिज्म, फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

युवाओं और महिलाओं के लिए योजनाओं पर जोर

Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, औद्यानिकी, विज्ञान एवं नवाचार और सुशासन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की सात बड़ी घोषणाएं

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास और युवाओं के हित में सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

1- चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।

2- प्रदेश के प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना की जाएगी।

3- सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

4- वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा का विस्तार कर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे।

5- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा।

6- 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।

7- प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

Chief Minister Dhami- मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 देश और उत्तराखंड के लिए अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक है। देश स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]