सबसे अच्छी खबर

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे 22 अप्रैल को। महाशिवरात्रि के अवसर पर शीतकालीन गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि हुई तय। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश विदेश के तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि, राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा