ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Chief Minister Dhami reached ground zero-चमोली/पीपलकोटी। उत्तराखंड के चमोली जिले में टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच बेहद खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी स्थित ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Chief Minister Dhami reached ground zero-मौसम की चुनौती के बीच मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मुश्किल परिस्थितियों में पीपलकोटी पहुंचा। मौके पर मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ समेत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू कार्य में पूरी तत्परता और समन्वय के साथ जुटे रहने के निर्देश दिए।

Chief Minister Dhami reached ground zero-मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रमिकों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं और सरकार पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रही है।

खराब मौसम के बीच ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों का हौसला बढ़ाया है। अब सभी की नजरें सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल समापन पर टिकी हैं।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]