Chants of 'Tiranga' resound in Garhi Cantt- देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल मंडल की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग करते हुए यात्रा का नेतृत्व किया।
Chants of ‘Tiranga’ resound in Garhi Cantt-तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजते रहे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल नजर आया।
यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शहीद स्मारक पहुंचे और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और सम्मान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Chants of ‘Tiranga’ resound in Garhi Cantt-गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और निर्धारित नियमों के अनुरूप तिरंगे का उपयोग एवं संरक्षण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, सारिका गुरुंग, निर्मला थापा, वंदना ठाकुर, मनोज क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य आकर्षण:
गढ़ी कैंट में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
गणेश जोशी ने किया यात्रा का नेतृत्व
शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
नागरिकों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील











