कारबारी ग्रांट में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज पर्व, आर्येन्द्र शर्मा ने दी शुभकामनाएं

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Haritalika Teej festival: देहरादून। ग्राम कारबारी ग्रांट में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हरितालिका तीज के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येन्द्र शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की और क्षेत्रवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आर्येन्द्र शर्मा ने सभी को हरितालिका तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और हमारी लोक संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई दी।

हरितालिका तीज के इस आयोजन में महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। ग्रामवासियों ने आपसी मेलजोल के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में पंचायत सदस्य खुशबू ग्रुंग, कारबारी ग्रांट की ग्राम प्रधान आरती नैनवाल, ठाकुरपुर की पंचायत सदस्य अंजू थापा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

हरितालिका तीज का यह आयोजन कारबारी ग्रांट में उत्साह और उल्लास के वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]