सहसपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान आर्येंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों से किया आत्मीय संवाद

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Aryendra Sharma engaged in a heartfelt dialogue: देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और माताओं-बहनों, युवाओं, वरिष्ठजनों सहित स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ।

Aryendra Sharma engaged in a heartfelt dialogue: आर्येंद्र शर्मा ने अंबेडकर नगर कॉलोनी, बड़ोवाला में माताओं-बहनों और युवाओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इसके बाद डूंगा में पूर्व प्रधान श्री दिनेश चंद्र जी के आवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर लोगों के साथ सार्थक चर्चा हुई।

दुधई में माताओं-बहनों और युवाओं, विशेषकर अपने Gen-Z साथियों के साथ संवाद करते हुए आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सुझाव और सकारात्मक सोच क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, विश्वास और उत्साह उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
वहीं अटक फार्म, तेलपुरा सेलाकुई में मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके सामने रखा।

इस अवसर पर आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों का अपनापन, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद कायम रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह और विश्वास जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है तथा भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनके हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]