रक्षाबंधन पर चंद्रबनी में माताओं-बहनों से आत्मीय संवाद, आर्येंद्र शर्मा ने दी शुभकामनाएं

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Aryendra Sharma extends best wishes: देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य आर्येंद्र शर्मा ने चंद्रबनी में कीर्तन मंडली की माताओं-बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सभी माताओं-बहनों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Aryendra Sharma extends best wishes: इस दौरान आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि माताओं-बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन सदैव नई ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व परिवार और समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और विश्वास को और मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं-बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान माताओं-बहनों के साथ उनका आत्मीय संवाद भी हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]