इंटक को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प, डी.के. पाल ने जताया सभी का आभार

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

D.K. Pal expresses gratitude to all: देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), उत्तराखंड में ‘महामंत्री संगठन’ का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर धर्मेन्द्र कुमार पाल (डी.के. पाल) ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत सहित कांग्रेस एवं इंटक के वरिष्ठ नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मजदूर साथियों का आभार व्यक्त किया।

D.K. Pal expresses gratitude to all: डी.के. पाल ने कहा कि संगठन की ओर से मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए महज एक पद नहीं, बल्कि प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और हितों की लड़ाई को मजबूती देने का संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। ऐसे में रोजगार सुरक्षा, उचित पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

हर जिले और श्रमिक बस्ती तक संगठन पहुंचाने पर जोर

D.K. Pal expresses gratitude to all: डी.के. पाल ने कहा कि उनका मुख्य प्रयास इंटक को उत्तराखंड के प्रत्येक जिले, क्षेत्र और श्रमिक बस्ती तक मजबूत एवं सक्रिय संगठन के रूप में पहुंचाना रहेगा।

जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को इंटक से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कांग्रेस एवं इंटक के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मजदूर साथियों और शुभचिंतकों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

‘श्रमिकों की आवाज बनकर मजबूती से खड़ा रहूंगा’

D.K. Pal expresses gratitude to all: डी.के. पाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन हजारों-लाखों मेहनतकश श्रमिकों की जिम्मेदारी है, जिनके परिश्रम से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मजदूर साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इंटक को मजबूत, अनुशासित, सक्रिय और संघर्षशील संगठन बनाया जाएगा और श्रमिकों की आवाज को उत्तराखंड के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।

मजदूरों का सम्मान—हमारा स्वाभिमान।
मजदूरों के अधिकार—हमारा संघर्ष।
संगठन की मजबूती—हमारा संकल्प।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]