कैंट विधानसभा में जनसंपर्क अभियान, राजीव महर्षि ने साधा निशाना

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Rajiv Maharshi takes aim: देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने द्रोणपुरी, पटेल नगर पूर्व, कांवली रोड और विजय पार्क वार्ड में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में राजीव महर्षि ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में पिछले करीब 30 वर्षों से भाजपा का कब्जा है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और सीवर जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उनके सामने रखा है।

Rajiv Maharshi takes aim: महर्षि ने कहा कि वर्ष 2022 में कौलागढ़ में एक सड़क दलदल में तब्दील हो गई थी, लेकिन आज तक उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। वार्डों की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था, पेयजल और बिजली की समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं और अब बदलाव चाहते हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश धीमान ने कहा कि जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है और भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यक्रम आयोजक संजय भारती, कैंट विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू भारती, सौरव शर्मा, गीतांजलि शर्मा, दीपक कुमार, बब्बन भाई, पूनम गुप्ता, कौशल्या देवी, प्रीति गुप्ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव गीताराम जायसवाल ने किया।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]