Chief Minister Dhami interacts with youth at Doon University- देहरादून। दून विश्वविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। युवाओं ने पलायन, रोजगार, उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी बदलाव और देहरादून की ट्रैफिक समस्या जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला, मुख्यमंत्री स्वरोजगार और सौर स्वरोजगार योजना के साथ पर्यटन, उद्योग तथा फिल्म नीति के जरिए युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधन मजबूत करने पर भी सरकार का जोर है।
उच्च शिक्षा और विज्ञान पर फोकस
Chief Minister Dhami interacts with youth at Doon University- उच्च शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उनके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।
एआई के दौर में ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का संदेश
Chief Minister Dhami interacts with youth at Doon University- तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में युवाओं को नई तकनीकों के साथ अपने कौशल को लगातार अपडेट करना होगा। उन्होंने युवाओं से ‘फ्यूचर रेडी’ बनने और बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपनी क्षमताओं को विकसित करने का आह्वान किया।
ट्रैफिक समस्या के समाधान पर भी चर्चा
Chief Minister Dhami interacts with youth at Doon University- देहरादून में बढ़ती यातायात समस्या का मुद्दा भी संवाद में प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान के लिए सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दून विश्वविद्यालय में हुआ यह संवाद युवाओं के सवालों और सरकार की प्राथमिकताओं के बीच सीधा संवाद का मंच बना, जहां शिक्षा, रोजगार, तकनीक और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।










