किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Ensuring farmers receive the benefits of schemes on time is the government's priority- देहरादून | उत्तराखंड में बागवानी और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने पर जोर दिया है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पॉलीहाउस, एप्पल मिशन और वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य उद्यान अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब की अति सघन बागवानी मिशन के तहत निर्धारित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सेब उत्पादक किसानों के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

कीवी और ड्रैगन फ्रूट पर विशेष जोर

Ensuring farmers receive the benefits of schemes on time is the government’s priority- कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु में कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक किसानों को इन फसलों से जोड़ने और विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा।

बुआई से पहले किसानों को मिलेंगे बीज

बैठक में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि फसल की बुआई से पहले ही किसानों को आवश्यक सब्जियों और अन्य फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बुआई में देरी न हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पॉलीहाउस निर्माण में तेजी के निर्देश

नाबार्ड योजना के तहत पॉलीहाउस निर्माण की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।

मधुमक्खी पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर

बैठक में मौन पालन यानी मधुमक्खी पालन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देकर इस क्षेत्र से जोड़ने के निर्देश दिए।

एक सप्ताह में लंबित भुगतान की विसंगतियां दूर करने के निर्देश

Ensuring farmers receive the benefits of schemes on time is the government’s priority- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पॉलीहाउस, एप्पल मिशन, कीवी समेत विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के लंबित भुगतानों से जुड़ी सभी विसंगतियों को एक सप्ताह के भीतर दूर कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचना चाहिए और निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में निदेशक उद्यान आरके सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक रतन कुमार समेत सभी जनपदों के मुख्य उद्यान अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]