Chief Minister Pushkar Singh Dhami emphasizes on accelerating the Har Ghar Jal Mission- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर ग्रामीण परिवार तक नल से नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
समीक्षा बैठक में योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति,
ग्रामीण परिवारों को दिए गए नल कनेक्शन, जल गुणवत्ता, सत्यापन और योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल कनेक्शन देना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि घरों तक लगातार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जल जीवन मिशन की वास्तविक सफलता होगी।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami emphasizes on accelerating the Har Ghar Jal Mission- मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एवं लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने के साथ ही जिलाधिकारियों को विभागीय समन्वय के माध्यम से तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवार लक्ष्य, समयसीमा और जिम्मेदारी तय करने तथा अनावश्यक देरी होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।
पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर
Chief Minister Pushkar Singh Dhami emphasizes on accelerating the Har Ghar Jal Mission- मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के पुनर्भरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक जिले में पेयजल योजनाओं की तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के स्थायी संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।
92 प्रतिशत से अधिक योजनाएं पूरी
बैठक में बताया गया कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल 16,555 योजनाओं में से 15,540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। राज्य की औसत प्रगति 92.46 प्रतिशत है, जबकि 1,015 योजनाएं अभी प्रगति पर हैं।
वहीं, ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराने के तहत 14.48 लाख परिवारों में से 14.20 लाख परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। राज्य के 14,979 गांवों में से 9,796 गांवों में हर नल से जल की उपलब्धता का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami emphasizes on accelerating the Har Ghar Jal Mission- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जाए, ताकि प्रदेश के हर पात्र ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो सके।









