उत्तराखण्ड के आगामी 2026-27 बजट में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगा बल

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखण्ड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागवार बजट का प्रारूप तैयार कर लिया है, इस बार का बजट विकसित उत्तराखंड के संकल्प को ध्यान में रखते हुए हितधारकों के सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया जा रहा है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बजट का आकार पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट 1,01,175.33 करोड़ रुपये था, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 13.38 प्रतिशत अधिक था। पिछले 24 वर्षों में राज्य के बजट का आकार 24 गुना बढ़ चुका है। केंद्रीय बजट भी राज्य के बजट को दिशा देगा।

Uttarakhand Budget 2026- विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार के बजट में अवस्थापना विकास, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, कुंभ मेला, आयुष व वेलनेस, उद्योग और युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रावधान किया जा सकता है।

केंद्र से मिलने वाले दीर्घकालिक ऋण की योजना के चलते राज्य सरकार अब खुले बाजार से अतिरिक्त ऋण लेने से बचेगी। बजट में पुरानी उधारी व देनदारी का प्रावधान भी रखा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने और कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के लिए बजट बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

Uttarakhand Budget 2026- वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी विभागों की ओर से प्राप्त बजट प्रस्तावों का परीक्षण कर लिया गया है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें