जाम की समस्या होगी ख़त्म, शुरू होगा AI ट्रैफिक सिस्टम

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

AI Traffic Management- हल्द्वानी के नागरिकों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। शहर में जल्द ही एआई आधारित इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू होने जा रहा है। यह सिस्टम शहर की सड़कों पर ट्रैफिक को स्वचालित और स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करेगा, जिससे रोजाना जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी।

हालांकि, टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी बिड तो शासन से स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन फाइनेंशियल बिड की मंजूरी का इंतजार है। इस कारण फिलहाल शहर की सड़कों पर जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था जारी है।

AI Traffic Management- ITMS में शामिल टेक्नोलॉजी

रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरे– 91

एएनपीआर कैमरे (नियम तोड़ने वालों व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी)– 91

स्पीड डिटेक्शन रडार– 10

आईपी स्पीकर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम– 52

वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड– 50

इमरजेंसी पैनिक बटन– 25

पैदल यात्री बटन– 174

काउंटडाउन टाइमर– 174

मौसम पूर्वानुमान बोर्ड– 3

पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम (बस स्टॉप और बस)– 100

इसके अलावा शहर भर में 225 CCTV सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे और हाईटेक कंट्रोल रूम के माध्यम से ट्रैफिक मॉनिटरिंग की जाएगी।

AI Traffic Management- क्या बदलाव आएंगे?

एडेप्टिव कंट्रोल सिस्टम से ट्रैफिक सिग्नल स्वयं ट्रैफिक घनत्व के अनुसार नियंत्रित होंगे। रेड लाइट वायलेशन और स्पीड डिटेक्शन के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान लागू होगा। वैरिएबल मैसेज बोर्ड और पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम से नागरिकों को रियल-टाइम ट्रैफिक, मौसम और परिवहन जानकारी मिलेगी।

AI Traffic Management- प्रमुख जगहें

बरेली रोड, हल्द्वानी बाईपास, तीनपान, मंडी गेट, गांधी स्कूल, मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालूसिद्ध मंदिर, स्टेडियम रोड, कोतवाली तिराहा, बरसाती नाला जंक्शन, तिकोनिया, हाइडिल गेट, कालटैक्स, नरीमन चौराहा, कालाढूंगी रोड, नवाबी रोड, मुखानी, पीलीकोठी तिराहा, लालडांठ, सेंट्रल अस्पताल के पास, कुसुमखेड़ा और ऊंचापुल।

AI Traffic Management- अधिकारियों की प्रतिक्रिया

जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक, महानगरों की तरह हल्द्वानी में भी ट्रैफिक नियंत्रित होगा। ITMS से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी हद तक सुधरेगी।

कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक, UUSDA: “टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। तकनीकी बिड खुल चुकी है, फाइनेंशियल बिड की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह परियोजना हल्द्वानी के लिए स्मार्ट सिटी पहल का एक अहम हिस्सा है और इसे लागू करने के बाद शहर की ट्रैफिक समस्याओं में महत्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें