Uttarakhand BJP- गाँव से बूथ तक संगठन को मजबूत करने में जुटी बीजेपी

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Uttarakhand BJP- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ विस्तृत बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया, इस दौरान उन्होंने साफ संकेत दिए कि बीजेपी राज्य में चुनावी मुकाबला मजबूत संगठन और बूथ स्तर की सक्रियता के दम पर लड़ेगी।

बैठक में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का आधार मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां पार्टी के लिए बोनस की तरह हैं, लेकिन वास्तविक सफलता बूथ स्तर तक सक्रिय नेटवर्क तैयार करने से मिलती है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बीजेपी ने सत्ता में न रहते हुए भी बूथ प्रबंधन, पन्ना प्रमुख व्यवस्था और घर-घर संपर्क अभियान के जरिए खुद को बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया, इसी मॉडल को अब उत्तराखंड में और अधिक मजबूती के साथ लागू करने की तैयारी की जा रही है।

Uttarakhand BJP- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ को चुनावी इकाई मानते हुए रणनीति बनाई जाएगी, इसके तहत गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखने और चुनावी माहौल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया, साथ ही प्रशिक्षण अभियानों को गति देने और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

कोर कमेटी की बैठक में पिछले चुनावों के अनुभवों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की भी समीक्षा की गई, पर्वतीय क्षेत्रों में संगठन को और सक्रिय बनाने, जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Uttarakhand BJP- बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के दम पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

भाजपा, BJP, उत्तराखंड भाजपा, Uttarakhand BJP, नितिन नवीन, BJP National President, the7news उत्तराखंड चुनाव, Uttarakhand Elections, विधानसभा चुनाव, Assembly Elections, भाजपा संगठन, BJP Organization, बूथ मैनेजमेंट, Booth Management, पन्ना प्रमुख, Bengal Model, BJP Strategy, राजनीतिक खबर, Political News, उत्तराखंड राजनीति, Uttarakhand Politics, चुनावी तैयारी, Election Preparation, भाजपा कार्यकर्ता, BJP Workers, कोर कमेटी बैठक, BJP Core Committee, सोशल मीडिया टीम, BJP IT Cell

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]