BKTC News- हाल ही में केदारनाथ धाम में वीआइपी और अतिविशिष्ट अतिथियों के आवास एवं भोजन व्यवस्था पर हुए भारी खर्च को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, इंटरनेट मीडिया पर सामने आए एक पत्र के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेटीसी ने अब विभागीय जाँच शुरू कर दी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई ह, समिति को पूरे प्रकरण की जाँच कर तीन सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र में खुलासा हुआ था कि केदारनाथ धाम में वीआइपी मेहमानों के साथ-साथ सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की आवास एवं भोजन व्यवस्था पर अतिरिक्त खर्च हुआ, इस खर्च के भुगतान के लिए करीब छह लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत किए जाने की बात सामने आई थी।
पत्र सार्वजनिक होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और मंदिर समिति की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, इसके बाद बीकेटीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
BKTC News- जाँच समिति अब खर्च से जुड़े दस्तावेजों, स्वीकृतियों और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करेगी, रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अतिरिक्त खर्च किन परिस्थितियों में किया गया और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन हुआ।
केदारनाथ, केदारनाथ धाम, बीकेटीसी, वीआईपी खर्च, मंदिर समिति, उत्तराखंड, चारधाम यात्रा, the news, केदारनाथ समाचार, धार्मिक समाचार, जांच समिति, सोशल मीडिया वायरल, वीआईपी व्यवस्था, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, उत्तराखंड समाचार, Kedarnath, Kedarnath Dham, BKTC, VIP Expenses, Temple Committee, Uttarakhand, Char Dham Yatra, Kedarnath News, Religious News, Investigation, Viral Letter, VIP Arrangements, Badrinath Kedarnath Temple Committee, Uttarakhand News, the7news









