Holi ke rang होली के रंग, मुख्यमंत्री धामी संग

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Holi ke rang देशभर के साथ उत्तराखण्ड में भी होली के रंग के नजारे देखने को मिल रहे है. उत्तराखंड की पहाड़ी होली का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. और उनका मिजाज भी कुछ अलग है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होल्यरों ने जमकर अमीर गुलाल उड़ाए और मस्ती ऐसी छाई की खुद मुख्यमंत्री भी पहाड़ी वाद्य यंत्रों को थाप देते और नचाते नजर आए. लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में होली के रंग और मस्ती की फुहार जमकर बरसी जिससे मुख्यमंत्री आवास रंगों में सराबोर दिखाई देने लगा।

Holi ke rang होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार जुटे और मुख्यमंत्री आवास में दिन भर होली के रंगों की बहार उड़ती नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं ।
मुख्यमंत्री आवास का प्रांगण होली के रंगों में सराबोर नजर आया।

Holi ke rang इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। सुबह से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन करते हुए सीएम आवास पहुंचती रही। एक तरफ गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। इस दौरान होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि कुमांउ से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान जो भी यहां पहुंचा लोक के रंगों में खो गया। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। लोक कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री खुद लोक कलाकारों के साथ थिरकने को मजबूर हो गए।

Holi ke rang उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए, लोक कलाकारों को संरक्षण प्रदान कर रही है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें