Chardham Yatra 2026- आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है, प्रस्तावित वृद्धि पर जल्द होने वाली बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन निशुल्क हैं, लेकिन विशेष पूजाओं के लिए मंदिर समिति द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है। सूत्रों के अनुसार कई वर्षों से इन शुल्कों में कोई संशोधन नहीं किया गया है, जबकि व्यवस्थागत खर्च और यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
केदारनाथ धाम में वर्तमान विशेष पूजा शुल्क
Chardham Yatra 2026- केदारनाथ मंदिर में:
रुद्राभिषेक पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹7,200
अभिषेक पूजा – ₹9,500
लघु रुद्राभिषेक – ₹6,100
षोडशोपचार पूजा – ₹5,500
अष्टोपचार पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹950
पूरे दिन की पूजा – ₹28,600
बदरीनाथ धाम में वर्तमान विशेष पूजा शुल्क
Chardham Yatra 2026- बद्रीनाथ मंदिर में:
महाभिषेक पूजा (प्रति यात्री) – ₹4,700
अभिषेक पूजा – ₹4,500
पूरे दिन की पूजा – ₹12,000
श्रीमद्भागवत पाठ – ₹51,000
Chardham Yatra 2026- क्यों बढ़ सकता है शुल्क?
Chardham Yatra 2026- बीकेटीसी का मानना है कि बढ़ती यात्री संख्या, व्यवस्थागत विस्तार और संचालन खर्च को ध्यान में रखते हुए विशेष पूजा शुल्क में संशोधन आवश्यक हो गया है। प्रस्तावित वृद्धि से मंदिर प्रबंधन और सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी, अब सभी की निगाहें बीकेटीसी की आगामी बोर्ड बैठक पर टिकी हैं, जहां शुल्क वृद्धि पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
चारधाम यात्रा 2026, Chardham Yatra 2026, बदरीनाथ धाम, Badrinath Temple, केदारनाथ धाम, Kedarnath Temple, विशेष पूजा शुल्क, Special Puja Charges, रुद्राभिषेक पूजा, Mahabhishek Puja, Abhishek Puja, श्रीमद भागवत पाठ, BKTC, Badrinath-Kedarnath Temple Committee, बदरी-केदार मंदिर समिति, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, धार्मिक पर्यटन, Religious Tourism, Temple Board Meeting, Puja Rate Hike, Devbhoomi Uttarakhand, the7news









