पटेलनगर में धूमधाम से गणपति बप्पा को दी गई विदाई, ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से भावुक हुए श्रद्धालु

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Ganpati Bappa bid a grand farewell in Patel Nagar:

देहरादून। पश्चिम पटेलनगर में पिछले दस दिनों से चल रहे गणपति उत्सव का शुक्रवार को भावुक माहौल में समापन हुआ। क्षेत्रीय गणपति उत्सव समिति की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव के ग्यारहवें दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा को विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और गुलाल लगाकर विदाई दी गई। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

गणपति विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गणपति बप्पा की आरती एवं पूजन किया और गुलाल लगाकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

गणपति की प्रतिमा को पंडाल से विदाई देने का क्षण श्रद्धालुओं के लिए बेहद भावुक रहा। जैसे ही गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

दस दिनों तक पश्चिम पटेलनगर में गणपति उत्सव के चलते धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। पंडाल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उत्सव के समापन पर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति महोत्सव आयोजित करने का संकल्प लिया।

विदाई समारोह में क्षेत्रीय गणपति उत्सव समिति की अध्यक्ष जया गोलानी, अशोक गोलानी, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह पुंडीर सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही पंडाल में पिछले दस दिनों से गूंज रहे भजनों और जयकारों का सिलसिला थम गया और पंडाल सूना हो गया।

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]