धर्म

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे 22 अप्रैल को। महाशिवरात्रि के अवसर पर शीतकालीन गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि हुई तय। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश विदेश के तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं।

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में इन दिनों देवभूमि की लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। जहाँ रंग-बिरंगे परिधान, लोक संगीत की धुनें और पारंपरिक शिल्प कला लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।