BLO आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी – 1 फरवरी से BLO आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरुआत – 2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग।

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

आगामी चुनावी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ‘BLO आउटरीच अभियान’ के पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अब दूसरे चरण की तैयारी है, जो 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य हर एक मतदाता तक पहुंचना और संवाद स्थापित करना है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची का मिलान वर्ष 2003 की सूची से किया जा रहा है ताकि डेटा पूरी तरह सटीक रहे। मतदाता अपने नाम, पिता/पति के नाम या विधानसभा क्षेत्र के आधार पर अपना बूथ नंबर और मतदाता क्रमांक आसानी से खोज सकते हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी हुई है और अब दूसरा चरण 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस्म नए युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस समय 12,070 BLA नियुक्त किए जा चुके हैं, जिसे शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य है। निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें।

 

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]