उत्तराखण्ड 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाई कमान ने बीते दिन उत्तराखंड कांग्रेस के साथ दिल्ली में बैठक की। बैठक के दौरान उत्तराखण्ड कांग्रेस को राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा दिशा-निर्देश भी दिए गए है। हाई कमान के निर्देशों के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक की जिसमें आगामी चुनाव ओर उत्तराखंड में आने वाले चुनाव ओर कार्यक्रम की रूप रेखा भी तैयार की है। इसी के चलते देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर के 16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी साथ ही अगले 3 महीने तक प्रत्येक विधानसभा में उस विधानसभा की लोकल मुद्दों के साथ साथ राज स्तरीय मुद्दों को उठाएगी और जनता को जगाने का काम करेगी। साथ ही अंकिता भंडारी मामले में सरकार को सीबीआई जांच की स्थिति को स्पष्ट करनी होगी। अभी तक अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच के बारे में किसी पब्लिक डोमेन में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।










