कुमारी सैलजा को आर्येन्द्र शर्मा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संघर्ष और अनुभव को बताया प्रेरणादायी

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Aryendra Sharma extends birthday wishes to Kumari Selja

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के सदस्य प्रदेश कार्यसमिति एवं AICC सदस्य आर्येन्द्र शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।

आर्येन्द्र शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कुमारी सैलजा का राजनीतिक संघर्ष, लंबा अनुभव और मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में सैलजा का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा ने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर संगठन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव से पार्टी के कार्यकर्ताओं को निरंतर सीख और दिशा मिलती है।

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

आर्येन्द्र शर्मा ने कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उनके लिए सुखद और उपलब्धियों से भरा हो तथा वे इसी तरह संगठन और समाज के लिए अपना मार्गदर्शन देती रहें।

आर्येन्द्र शर्मा ने एक बार फिर कुमारी सैलजा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

#The7News #KumariSelja #AryendraSharma #Congress #UttarakhandCongress #BirthdayWishes #CongressNews #Dehradun #UttarakhandNews

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]