Mayor Saurabh Thapliyal arrived in Nainbagh: नैनबाग। श्री महासू महाराज के पावन जागड़े पर्व के अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने जौनपुर क्षेत्र के नैनबाग स्थित ग्राम पंचायत बिरोड़ में पहुंचकर श्री महासू देवता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देव दर्शन कर श्री महासू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मेयर सौरभ थपलियाल मंत्री खजान दास के पैतृक गांव ग्राम पंचायत बिरोड़, जौनपुर, तहसील नैनबाग स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर श्री महासू महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के बाद मेयर सौरभ थपलियाल झंगेरी स्थित मंत्री खजान दास के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री खजान दास से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर भेंट की।
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि श्री महासू महाराज का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं और ऐसे पर्व लोगों को अपनी लोक आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने श्री महासू महाराज से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि महाराज जी की कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
जागड़े पर्व के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और श्री महासू महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।












