CM Dhami directs that work begin on a war footing: देहरादून। प्रदेश में मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि मानसून समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई को समय से पूरी करनी होगी तैयारी
CM Dhami directs that work begin on a war footing: मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित संबंधित विभागों और संस्थाओं को सड़कों के सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निविदा समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अभी से पूरी कर ली जाएं, ताकि बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क निर्माण और मरम्मत के काम में कोई देरी न हो।
पुरानी पीएमजीएसवाई सड़कों पर भी सरकार का फोकस
बैठक में पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित उन पुरानी सड़कों को लेकर भी चर्चा हुई, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है। ऐसी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर विचार किया गया।
CM Dhami directs that work begin on a war footing: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति सुधारना सरकार की प्राथमिकता है और मानसून के बाद सभी जरूरी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
नगर निकायों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे संसाधन
शहरी क्षेत्रों की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सड़क सुधार के लिए आवश्यक धनराशि और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में व्यापक सुधार किया जाए।
अक्टूबर से सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री
CM Dhami directs that work begin on a war footing: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे और सड़क व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लेंगे। इससे संबंधित विभागों की तैयारियों और सड़क सुधार कार्यों की जमीनी स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
सरकार की तैयारी है कि मानसून खत्म होते ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को एक साथ गति दी जाए, ताकि आम जनता को खराब सड़कों से जल्द राहत मिल सके।









