A pledge to take Uttarakhand's folk culture to the global stage- देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने और नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान और आत्मा है।
A pledge to take Uttarakhand’s folk culture to the global stage- देहरादून के हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी स्कूल में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह-2026’ में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ताई तुगुंग ने अपनी भाषा, रंगमंच और सिनेमा के माध्यम से अरुणाचल की लोक संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है।
A pledge to take Uttarakhand’s folk culture to the global stage- मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके गीतों में उत्तराखंड का जनजीवन, प्रकृति, संघर्ष, संवेदनाएं और सामाजिक सरोकार दिखाई देते हैं। उनके संगीत ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
धामी ने कहा कि जागर, मांगल, बेड़ा, खुदेड़ और छोपाटी जैसे पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल, दमाऊ, हुड़का, मशक, तुर्री और भंकोरा जैसे वाद्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। आज प्रदेश के युवा इन लोक परंपराओं को आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।
सरकार की ओर से लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब तक 275 सांस्कृतिक दलों और 226 एकल कलाकारों का सूचीबद्धकरण किया जा चुका है। जरूरतमंद वरिष्ठ कलाकारों, साहित्यकारों और लेखकों की मासिक पेंशन भी 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये की गई है।
इसके साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने के लिए छह माह की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’, ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ और ‘साहित्य भूषण पुरस्कार’ जैसी पहलें भी शुरू की गई हैं।
A pledge to take Uttarakhand’s folk culture to the global stage- मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति का राष्ट्रीय केंद्र बनाने के लिए प्रदेश में दो साहित्य ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। देहरादून में हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, आर्ट गैलरी और संग्रहालय जैसी परियोजनाएं भी इसी सांस्कृतिक दृष्टि को आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ सरकार प्रदेश की लोकभाषाओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए काम कर रही है। कलाकारों, साहित्यकारों और समाज के सहयोग से उत्तराखंड की संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
यानी, लोक संस्कृति अब सिर्फ पहाड़ों की विरासत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की वैश्विक पहचान का माध्यम बन रही है।










