Dehradun to Prayagraj- देहरादून से प्रयागराज,अयोध्या,वाराणसी, उड़ान की तैयारी

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Dehradun to Prayagraj- देहरादून से उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों तक हवाई संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, जल्द ही देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावित उड़ानों से पर्यटन और तीर्थाटन को नई गति मिलेगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में केंद्र सरकार से देहरादून-वाराणसी, देहरादून-प्रयागराज और देहरादून-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्र ने इस मांग को संबंधित एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया है।

Dehradun to Prayagraj- वर्तमान में देहरादून से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे और कुल्लू शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का घरेलू विमानन क्षेत्र पूरी तरह से नियंत्रणमुक्त है, जिसके तहत एयरलाइंस अपने बेड़े और रूट का चयन स्वतंत्र रूप से कर सकती हैं। किसी भी नए मार्ग को शुरू करने का निर्णय पूरी तरह एयरलाइन कंपनियों पर निर्भर करता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देहरादून से प्रस्तावित इन धार्मिक शहरों के लिए उड़ान सेवाओं का अनुरोध सभी घरेलू एयरलाइंस को भेज दिया गया है और आगे का निर्णय उनके व्यावसायिक मूल्यांकन पर आधारित होगा।

Dehradun to Prayagraj- नई उड़ानों के शुरू होने से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे उत्तराखंड और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंच और आसान हो जाएगी।

Dehradun Flights, Dehradun to Varanasi Flight, Dehradun to Prayagraj Flight, Dehradun to Ayodhya Flight, Pilgrimage Air Travel India, Uttarakhand Aviation, Air Connectivity India, Tourism Development India, Ayodhya Flight Route, Kashi Travel Flight, Religious Tourism India, UDAN Scheme India, Civil Aviation India, Domestic Airlines India, New Flight Routes India, Airport Connectivity, Uttarakhand News, Travel Convenience India, Air Travel Expansion, Pilgrimage Tourism, the7news, देहरादून फ्लाइट, देहरादून से वाराणसी उड़ान, देहरादून से प्रयागराज फ्लाइट, देहरादून से अयोध्या उड़ान, तीर्थ यात्रा हवाई सेवा, उत्तराखंड विमान सेवा, हवाई कनेक्टिविटी उत्तराखंड, पर्यटन विकास उत्तराखंड, अयोध्या यात्रा फ्लाइट, काशी यात्रा उड़ान, धार्मिक पर्यटन भारत, सीएम धामी, उड़ान योजना भारत, एयर कनेक्टिविटी, घरेलू विमान सेवा, उत्तराखंड न्यूज़, हवाई मार्ग विस्तार, तीर्थाटन सुविधा, भारत एयरलाइंस, नए फ्लाइट रूट,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें