Amarnath Yatra Model- अब नहीं होगी कोई चूक! RFID + AI से यात्रियों की LIVE ट्रैकिंग

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Amarnath Yatra Model- चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य स्तर पर नई पहल पर विचार किया जा रहा है, यात्रियों की रियल-टाइम निगरानी और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए अब अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर आरएफआईडी सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने प्रस्ताव दिया है कि चारधाम यात्रा में शामिल हर यात्री को आरएफआईडी (RFID) टैग दिया जाए, जिससे उनकी लोकेशन और मूवमेंट की लगातार जानकारी प्रशासन को मिल सके, इससे आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन आसान हो जाएगा।

वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, यात्रा तिथि और स्वास्थ्य विवरण शामिल होता है। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और यात्रियों के लिए ट्रिप कार्ड जारी किए जाते हैं। वहीं एनपीआर कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग पर वाहनों की निगरानी भी की जाती है।

Amarnath Yatra Model- एनडीएमए ने सुझाव दिया है कि आरएफआईडी रीडर को यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया जाए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सा यात्री किस स्थान पर पहुंचा है और कितनी भीड़ मौजूद है। इससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

एनडीएमए के मुख्य सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य करने और हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन की एसओपी को और मजबूत करने की भी सिफारिश की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज का एआई आधारित विश्लेषण कर भीड़ की स्थिति का अनुमान लगाने का सुझाव दिया गया है।

Amarnath Yatra Model- विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इन सभी सुझावों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि भविष्य की चारधाम यात्राओं को और अधिक सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाया जा सके।

Amarnath Yatra Model, Pilgrim Tracking System, Crowd Management India, AI Surveillance India, CCTV Monitoring Char Dham, Travel Safety India, Disaster Management India, Real Time Tracking System, Uttarakhand Travel Update, Helicopter Rescue System, Medical Certificate Rule, Elderly Pilgrim Safety, Trip Card System, Green Card Vehicles, Digital Monitoring India, Smart Pilgrimage System, Government Safety Plan, India Tourism Safety, Emergency Response System, Tech Enabled Yatra, the7news, चारधाम यात्रा, चारधाम यात्रा 2026, आरएफआईडी सिस्टम, यात्रियों की निगरानी, आपदा प्रबंधन उत्तराखंड, एनडीएमए, अमरनाथ यात्रा मॉडल, भीड़ प्रबंधन चारधाम, एआई निगरानी, सीसीटीवी कैमरा चारधाम, यात्रा सुरक्षा व्यवस्था, तीर्थयात्रा सुरक्षा, उत्तराखंड यात्रा अपडेट, रियल टाइम ट्रैकिंग, हेलीकॉप्टर रेस्क्यू, मेडिकल सर्टिफिकेट नियम, वृद्ध यात्री सुरक्षा, यात्रा पंजीकरण सिस्टम, ट्रिप कार्ड, ग्रीन कार्ड वाहन, उत्तराखंड न्यूज़, डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम, स्मार्ट यात्रा योजना, प्रशासनिक निगरानी, श्रद्धालु सुरक्षा,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें