SDRF News- SDRF को मिलेगी अत्याधुनिक रेस्क्यू ट्रेनिंग

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

SDRF News- उत्तराखंड में एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) मुख्यालय जौलीग्रांट का विकास अगले स्तर पर पहुंचने जा रहा है, मुख्यालय में फेज-दो के तहत करीब 27.25 करोड़ रुपये की लागत से आउटडोर ट्रेनिंग कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा, शासन से वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, यह पहल एसडीआरएफ के जवानों और अधिकारियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने और प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

एसडीआरएफ मुख्यालय न केवल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रशिक्षण का भी प्रमुख केंद्र है। यहां जवानों और अधिकारियों को तैनाती के लिए तैयार किया जाता है, वहीं दूसरे स्थानों से आए जवानों और आपदा मित्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन में कुशलता बढ़ती है।

SDRF News- फेज-दो में करीब आठ हेक्टेयर भूमि पर आउटडोर ट्रेनिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसमें स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, हाई एटीट्यूड रेस्क्यू ट्रेनिंग कंपोनेंट, रोपवे रेस्क्यू, आब्सटेकल रेस्क्यू फॉर रेस्क्यू डॉग, आब्सटेकल रेस्क्यू फॉर एसडीआरएफ पर्सनेल, डीप डाइविंग पूल, सरफेस वाटर सर्च एंड रेस्क्यू पूल, आउटडोर डेमोंस्ट्रेशन, साइड डेवलपमेंट वर्क, प्रोक्योरमेंट ऑफ एसडीआरएफ आउटडोर ट्रेनिंग इक्यूपमेंट और एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग जैसे आधुनिक संरचनात्मक और प्रशिक्षण सुविधाओं का निर्माण शामिल होगा।

फेज-वन में मुख्यालय का निर्माण पहले ही पूरा कर 9 जनवरी 2023 को एसडीआरएफ को सौंपा जा चुका है। इस चरण में एडमिन ब्लॉक, ट्रेनिंग ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल, गेस्ट हाउस, बैरक, स्टोर, मार्ग, ट्रेड कॉम्प्लेक्स, 105 परिवारों के लिए आवास, एमटी गैरेज और ऑफिस आदि बनाए गए थे।

SDRF News- यू-प्रिपेर योजना के तहत फेज-दो को शासन से 27 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। एसडीआरएफ सेनानायक अपर्णा यदुवंशी ने बताया कि यह परियोजना मुख्यालय और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को उच्च स्तरीय और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे भविष्य में आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन में दक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

एसडीआरएफ, जौलीग्रांट, एसडीआरएफ मुख्यालय, फेज-दो, आउटडोर ट्रेनिंग, रेस्क्यू ट्रेनिंग, आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, यू-प्रिपेर योजना, अपर्णा यदुवंशी, हाई-एटीट्यूड ट्रेनिंग, स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, रोपवे रेस्क्यू, आब्सटेकल रेस्क्यू, डीप डाइविंग पूल, सरफेस वाटर रेस्क्यू, प्रशिक्षण इक्यूपमेंट, प्रशिक्षु विकास, सरकारी परियोजना, Uttarakhand, SDRF, SDRF Headquarters, Phase-2, Outdoor Training, Rescue Training, Disaster Management, High-Altitude Training, Ropeway Rescue, Obstacle Rescue, Deep Diving Pool, Surface Water Rescue, Trainee Development, Government Project, U-Prepare Scheme. The7news

The7news
Author: The7news

और पढ़ें