Lower PCS Result- उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, वहीं पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 13 और 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। अब जारी परिणाम में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के समेकित पदों के लिए 379 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक पदों के लिए 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
Lower PCS Result- सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) 18 मई को प्रस्तावित है। आयोग द्वारा साक्षात्कार शुल्क, पदों की वरीयता और अन्य आवश्यक जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर, आयोग ने पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 6 अप्रैल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, क्योंकि डाक के माध्यम से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
Lower PCS Result- आयोग के इस अपडेट के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आगामी चरणों पर टिकी हुई है, जहां उन्हें दस्तावेज सत्यापन और मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना होगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, लोअर पीसीएस परिणाम 2026, PCS-J मुख्य परीक्षा, अभिलेख सत्यापन उत्तराखंड, नायब तहसीलदार चयन, गन्ना विकास निरीक्षक परिणाम, उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा, PCS-J एडमिट कार्ड, हरिद्वार परीक्षा केंद्र, उत्तराखंड सरकारी नौकरी, Uttarakhand Public Service Commission, Lower PCS Result 2026, PCS-J Main Exam, Document Verification Uttarakhand, Naib Tehsildar Selection, Sugarcane Development Inspector Result, Uttarakhand Competitive Exam, PCS-J Admit Card, Haridwar Exam Center, Uttarakhand Govt Jobs, the7news









