Transfer- उत्तराखंड शासन में हुआ बड़ा फेर बदल, देहरादून जिलाधिकारी सहित ताबड़तोड़ तबादले, आशीष चौहान होंगे जिलाधिकारी देहरादून

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Transfer- उत्तराखंड की नौकरशाही में शुक्रवार देर रात बड़ा धमाका हुआ। सरकार ने एक साथ कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। देर रात जारी दो ट्रांसफर लिस्ट के बाद सचिवालय से लेकर जिलों तक अफसरशाही में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Transfer- आईएएस डॉ बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम को मिला उच्च शिक्षा विभाग,

आईएएस डॉ रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग हटाया गया,

आईएएस विनय शंकर पांडे से आयुक्त गढ़वाल मंडल का प्रभार हटाया गया, सचिव नागरिक उद्यान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जी जिम्मेदारी दी गई,

आईएएस सबीन बंसल को जिला अधिकारी देहरादून से हटाकर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई,

आईएएस श्रीमती सोनिका से आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी हटाई गई

आईएएस आनंद स्वरूप को कमिश्नर गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी गई,

आईएएस आशीष चौहान से निदेशक खेल युवा कल्याण हटाकर , जिला अधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई

आईएएस मनोज गोयल से मिशन निदेशक NHM हटाया गया,

आईएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली,

आईएएस अभिषेक रुहेला को निदेशक पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी मिली,

आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी मिली

आईएएस आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया

आईएएस सुश्री नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की मिली जिम्मेदारी,

आईएएस संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी जीएमवीएन की मिली जिम्मेदारी

आईएएस सुश्री दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण की मिली जिम्मेदारी

आईएएस प्रतीक जैन को आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधन की मिली जिम्मेदारी

आईएएस श्रीमती अपूर्वा पांडे को जिला अधिकारी बागेश्वर बनाया गया,

आईएएस श्रीमती आकांक्षा कोड़े को जिला अधिकारी बागेश्वर से हटाकर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी दी गई,

आईएएस प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी हटाई गई

PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की मिली जिम्मेदारी

पीसीसी श्रीमती इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास, निदेशक महिला डेयरी की मिली जिम्मेदारी,

पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग दिया गया,

PCS महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की मिली जिम्मेदारी

PCS सुनील सिंह (सचिवालय सेवा संघ) को अपर सचिव गृह विभाग दिया गया,

PCS फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया,

PCS अनिल गबरियाल को महाप्रबंधक परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई,

PCS जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार दिया गया

पीसीएस योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया

पीसीएस प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी मिली।

Transfers: Major Reshuffle in the Uttarakhand Administration—Rapid-fire Transfers Include Dehradun District Magistrate; Ashish Chauhan to Serve as District Magistrate, Dehradun.the7news
The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]