देवभूमि के देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक- राजीव महर्षि

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

The 'Chhatron ki Goonj' event in Dehradun- राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के भव्य आयोजन की कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डाॅ0 हरक सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेतागणों ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है।

The ‘Chhatron ki Goonj’ event in Dehradun-उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागणों की देखरेख में देहरादून के बन्नू ग्राउंड में कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के प्रति कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है विषेशकर युवा वर्ग राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए उत्साहित है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 17 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्र-छात्राओं से खुले मंच पर संवाद करेंगे तथा उसी मंच से युवा नौजवान एवं छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्रवान करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवा एवं बेरोजगार नौजवान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों पढ़ाई और मेहनत करने के बावजूद उन्हें इसका प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है तथा युवा आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी ने समझा है तथा उनकी लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाया है।

The ‘Chhatron ki Goonj’ event in Dehradun-नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी सरकारों के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में जो भी प्रतियोगी परीक्षायें हुई हैं उन सभी में युवा नौजवानों के साथ छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते जा रहे हैं तथा नीट परीक्षा के बाद तैयारी में अपने कई साल बरबाद कर चुके छात्र आत्म हत्या कर रहे हैं उससे यह भी साबित हो गया है कि बीजेपी सरकार को देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग के हितों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने देश के नौजवानों की पीड़ा को समझा है इसी के तहत उन्होंने देशभर के युवाओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है तथा कोटा के बाद अब देहरादून में इसका आगाज करने जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि प्रशासन की अडंगेबाजी के बावजूद पार्टी स्तर पर ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होने कहा कि ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम मे प्रदेश के कोने-कोने से छात्र, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करने पहुंचेंगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की विदाई की तारीख तय करेंगे।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]