2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को मिला संतों का आशीर्वाद, 10 अगस्त को हरिद्वार से निकलेगी विशेष कांवड़ यात्रा

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Saints bless the resolve to host the 2036 Olympics- हरिद्वार: वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को दिलाने के संकल्प के साथ उत्तराखंड से एक अनूठी पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत 10 अगस्त को हरिद्वार से ऋषिकेश तक विशेष कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा से पहले प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

10 अगस्त को हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर श्रद्धालु ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूरे देश में यह संदेश देना है कि भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

Saints bless the resolve to host the 2036 Olympics- रेखा आर्या ने कहा कि यह अभियान 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक आकांक्षा और संकल्प का प्रतीक है। उनके अनुसार, देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाली यह पहल देश के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल संस्कृति को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि संत समाज का आशीर्वाद इस संकल्प को और अधिक मजबूती देगा।


उन्होंने कहा कि जब आस्था, राष्ट्रहित और खेलों के विकास का उद्देश्य एक साथ जुड़ते हैं, तो वह एक जनआंदोलन का रूप ले लेता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा और देशवासियों के सहयोग से भारत का ओलंपिक मेजबानी का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

इस दौरान संतों ने भी भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने की शुभकामनाएं देते हुए रेखा आर्या को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने “विजयी भव, संकल्प सिद्धिरस्तु” का आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए किया गया प्रत्येक संकल्प अंततः सफल होता है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]