Puneet Mittal extends birthday greetings to CM Dhami
उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पुनीत मित्तल ने प्रभु श्री बदरी विशाल जी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को ईश्वर का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहे और वे इसी तरह प्रदेश की सेवा करते रहें।
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को लेकर प्रदेशभर में शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जा रही है।









