PM Modi Uttarakhand Visit- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा पक्का, दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

PM Modi Uttarakhand Visit- उत्तराखंड को जल्द ही एक बड़ी विकास सौगात मिलने वाली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, इस दौरे को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। वे हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर गांव पहुंचेंगे, जहां से एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड हिस्से का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री उसी मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे और महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

संभावना जताई जा रही है कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं, जिससे यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

PM Modi Uttarakhand Visit- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य के लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं और यह दौरा भी प्रदेश के विकास को नई गति देगा।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है और ऐसे कई इलाकों का दौरा किया है, जहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं पहुंचा था। माणा गांव को “देश का पहला गांव” घोषित करना और हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना इसी सोच का हिस्सा है।

PM Modi Uttarakhand Visit- प्रधानमंत्री के इस दौरे को न केवल बुनियादी ढांचे के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इसे आगामी समय में राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार और प्रशासन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Prime Minister Modi Uttarakhand Visit, Delhi Dehradun Expressway Inauguration, PM Modi Public Rally, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Development Project, Mahindra Ground Rally, Uttarakhand News, Devbhoomi Visit, Border Area Development, Uttarakhand Tourism, PM Modi Initiatives, Uttarakhand Political Update, Infrastructure Uttarakhand, PM Modi News, Delhi Dehradun Greenfield Expressway, the7news, प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड दौरा, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, पीएम मोदी जनसभा, पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड विकास परियोजना, महिंद्रा ग्राउंड जनसभा, उत्तराखंड न्यूज़, देवभूमि यात्रा, सीमांत क्षेत्र विकास, उत्तराखंड पर्यटन, पीएम मोदी योजना, उत्तराखंड राजनैतिक अपडेट, उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर, पीएम मोदी समाचार, दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें