Uttarakhand Congress- उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की रणनीति और राज्य में व्याप्त समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का फैसला केवल हाईकमान करेगा और सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने के बजाय सभी नेता पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखें।
गोदियाल ने बताया कि हाल ही में पार्टी में शामिल होने वाले 18 नेताओं की सूची हाईकमान को सौंपी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद पहले चरण में छह नेताओं को बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल किया गया। बाकी नामों पर हाईकमान जल्द ही निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से नाराज लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतें लगातार आ रही हैं, बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। यदि वास्तव में राज्य में गैस की कमी नहीं है, तो सरकार को जनता के सामने स्पष्ट स्थिति रखनी चाहिए।
Uttarakhand Congress- गोदियाल ने चारधाम यात्रा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिससे हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एलपीजी का संकट दूर नहीं हुआ तो इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य की जनता को भरोसा दिलाया जाए कि देश में घरेलू गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Ganesh Godiyal, Uttarakhand Congress, Congress Unity, Party Forum, Political Statement, Press Conference, Congress 2027, Dehradun Visit, LPG Crisis, CharDham Yatra, Opposition Protests, Uttarakhand Politics, Political News, Congress Leadership, Local Issues, Development And Jobs, the7news, गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस, कांग्रेस एकता, पार्टी फोरम, सोशल मीडिया, राजनीतिक बयान, कांग्रेस 2027, देहरादून दौरा, रसोई गैस संकट, चारधाम यात्रा, भाजपा पर आरोप, लोकप्रिय मुद्दे, राजनीतिक समाचार, पार्टी संगठन, उत्तराखंड राजनीति, विकास और बेरोज़गारी,









