Cricketer news क्रिकेटर कुलदीप यादव की मसूरी में शादी! देहरादून सीएयू दफ्तर पहुंचकर दिया निमंत्रण

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Cricketer news भारतीय क्रिकेट हॉल ही में टी20 विश्व कप विजेता चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने गुरुवार (12 मार्च 2026) को अपनी शादी से पहले Cricket Association of Uttarakhand (CAU) देहरादून के कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माहिम वर्मा ( सचिव CAU एवं पूर्व उपाध्यक्ष Board of Control for Cricket in India – BCCI) को अपनी शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Cricketer news कुलदीप यादव लगभग दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचे, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर और पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। इस अवसर पर महिम वर्मा ने कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि तथा आगामी विवाह के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट

Cricketer news इसके बाद CAU की सचिव किरन वर्मा ने कुलदीप यादव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें केदारनाथधाम की प्रतिकृति और बद्रीनाथधाम का प्रसाद भेंट किया। कुलदीप यादव ने इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम का रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचना खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महिम वर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष BCCI) किरन वर्मा (सचिव) अजय पांडे (उपाध्यक्ष) पीसी वर्मा (कन्वीनर, देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) मोहित डोभाल (सीईओ, CAU) सुनील चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिम वर्मा ने इस मुलाकात को उत्तराखंड क्रिकेट के लिए गर्व का विषय बताते हुए कुलदीप के जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।

बचपन की दोस्त से करेंगे शादी

कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से प्रस्तावित है। दोनों कानपुर के निवासी हैं, जहां कुलदीप का घर जाजमऊ इलाके में स्थित है। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह सहित करीबी लोग शामिल हुए थे।

मसूरी में होंगी शादी की रस्में

विवाह की रस्में 13-14 मार्च 2026 को मसूरी के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में आयोजित होंगी।

Cricketer news 13 मार्च- हल्दी और मेहंदी की रस्म 14 मार्च- मुख्य विवाह समारोह इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट जगत की हस्तियों के आने की संभावना

Cricketer news विवाह समारोह में लगभग 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोहरी खुशी

Cricketer news T-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के कुछ ही दिनों बाद कुलदीप यादव की शादी की खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है।

Cricketer news: Cricketer Kuldeep Yadav’s wedding in Mussoorie! Invitations extended at the CAU office in Dehradun the7news

The7news
Author: The7news

और पढ़ें