Yagya Raj Awasthi- त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के प्रयासों में एक नया मोड़ आया है, मामला तब चर्चा में आया जब यज्ञराज अवस्थी नेपाल भाग गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, अब सीबीआई ने इस नोटिस प्रक्रिया को लेकर विकासनगर पुलिस को तीन आपत्तियां भेजी हैं।
सीबीआई की आपत्तियों में आरोपी की व्यक्तिगत और अपराधिक भूमिका के बारे में 1200 से 1500 शब्दों में विस्तृत विवरण मांगा गया है, इसके अलावा दूसरी आपत्ति में पंजीकरण और मामले के समय से जुड़ी जानकारी तलब की गई है, तीसरी आपत्ति में घटना के समय की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई है।
विकासनगर पुलिस इस समय सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही भारतपोल पोर्टल पर यह उत्तर अपलोड कर दिए जाएंगे, जैसे ही जवाब अपलोड होंगे, मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Yagya Raj Awasthi- इस घटना की पृष्ठभूमि यह है कि नौ दिसंबर 2025 को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर छह लोगों ने हमला किया था। एंजेल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गर्दन के पास गंभीर चोट की पुष्टि की।
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन 26 दिसंबर को एंजेल की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर धाराओं को बदलकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के कुछ दिनों के भीतर पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया।
इस मामले में पुलिस ने पांच गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। वहीं यज्ञराज की भूमिका, उसकी मंशा और अन्य जुड़ी जानकारियों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
Yagya Raj Awasthi- विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल ने कहा, “सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार किए जा रहे हैं। जैसे ही यह जवाब भारत पोल पोर्टल पर अपलोड होंगे, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज़ हो जाएगी। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि न्याय जल्दी सुनिश्चित किया जा सके।”
Angel Chakma Murder Case, Yagnyraj Awasthi, Yagya Raj Awasthi, CBI Investigation, Blue Corner Notice, Fugitive Arrest, Dehradun Crime, Nepal Fugitive, Police Investigation, India Crime News, Political Reaction India, Youth Safety India, Criminal Case Update, Fugitive Crime, the7 news, Law Enforcement India, Arrest Efforts, Public Safety Dehradun, India Viral News, Criminal Justice India, Crime Alert Uttarakhand, the7news एंजेल चकमा हत्याकांड, यज्ञराज अवस्थी, सीबीआई जांच, ब्लू कॉर्नर नोटिस, फरार आरोपी, देहरादून अपराध, नेपाल फरार, पुलिस कार्रवाई, कानून व्यवस्था, युवा सुरक्षा, अपराध समाचार, गिरफ्तारी प्रयास, सार्वजनिक सुरक्षा, राज्य अपराध, वायरल खबर, न्याय प्रक्रिया, आपराधिक मामला, पुलिस अपडेट, उत्तराखंड न्यूज़, देशभर की खबर,









