Aanchal Pharswan- उत्तराखंड चमोली की आंचल फर्स्वाण बनी मिस फेमिना इंडिया 2026

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Aanchal Pharswan- उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र में स्थित पीपलकोटी के किरुली गांव की बेटी आंचल फर्स्वाण ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है, इस उपलब्धि से उनके गांव और आसपास के इलाकों में खुशी और उत्सव का माहौल बन गया है।

आंचल वर्तमान में देहरादून के रायपुर में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रहे।

देहरादून में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में राज्यभर से 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आंचल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Aanchal Pharswan- अपनी सफलता का श्रेय आंचल ने माता-पिता और परिवार को दिया। अब वह मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी और देश के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Aanchal Pharswan, Femina Miss India Uttarakhand 2026, Uttarakhand Beauty Pageant, Miss India Contestant, Uttarakhand Talent, Beauty Queen India, Miss India 2026, Chomoli Pride, Kiruli Village Talent, Uttarakhand Youth Icon, National Beauty Competition, Femina Miss India Finalist, Uttarakhand Latest News, the7news, आंचल_फर्स्वाण, फेमिना_मिस_इंडिया_उत्तराखंड_2026, उत्तराखंड_सुंदरता_प्रतियोगिता, मिस_इंडिया_प्रतिभागी, उत्तराखंड_प्रतिभा, सौंदर्य_रानी_भारत, देहरादून_फिनाले, चमोली_गौरव, किरुली_गांव_प्रतिभा, युवा_प्रतिभा_उत्तराखंड, राष्ट्रीय_सुंदरता_प्रतियोगिता, उत्तराखंड_ताज़ा_खबर,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें