Dhami Cabinet Expansion- पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चा अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, नवरात्र के शुभ अवसर पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
वर्तमान में राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली हैं। इनमें से तीन पद पहले से रिक्त थे, जबकि एक पद चंदन राम दास के निधन और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विधायकों के पिछले चार वर्षों के कामकाज का रिकॉर्ड देखा जा रहा है, ताकि प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जा सके।
Dhami Cabinet Expansion- कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है और अब इसे अंतिम रूप देने की तैयारी है।
सरकार केवल मंत्रिमंडल विस्तार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बोर्ड, निगम और आयोगों में भी लगभग 12 नए दायित्वधारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना है।
Dhami Cabinet Expansion- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही इसके संकेत दे चुके हैं। अब चुनाव में कम समय बचा होने के कारण सरकार इस विस्तार को जल्द अमल में लाने की तैयारी में है
धामी कैबिनेट विस्तार, उत्तराखंड राजनीति, नवरात्र कैबिनेट विस्तार, धामी सरकार, उत्तराखंड मंत्रीमंडल, भाजपा उत्तराखंड, 2027 चुनाव तैयारी, मंत्री पद खाली, उत्तराखंड न्यूज, धामी सरकार फैसले, दायित्वधारी नियुक्ति, उत्तराखंड बीजेपी, Dhami Cabinet Expansion, Uttarakhand Politics, Navratri Cabinet Expansion, Pushkar Singh Dhami Government, Uttarakhand Cabinet News, BJP Uttarakhand, Uttarakhand Elections 2027, Ministerial Vacancies, Political News Uttarakhand, Cabinet Expansion India, BJP Strategy 2027, Government Appointments, the7news









