Kuldeep Yadav Wedding- क्रिकेटर कुलदीप यादव की मसूरी में शादी का भव्य आयोजन

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Kuldeep Yadav Wedding- उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ी नगरी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की तैयारियाँ अपनी चरम सीमा पर हैं, शुक्रवार से शुरू हुए हल्दी और मेंहदी समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हो गए हैं और शनिवार को दोनों की शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का तीन दिन तक चलने वाला भव्य समारोह आयोजित किया गया है जिसमें परिवारजन, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के कई नामी सितारे शामिल हैं।

शुक्रवार, 13 मार्च को कार्यक्रमों की शुरुआत मेहमानों के स्वागत के साथ हुई। सुबह 8 बजे ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ता कराया गया, जबकि शाम 4 बजे हाई टी का आयोजन किया गया। रात 11 बजे बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे हल्दी समारोह आयोजित हुआ, और शाम 7 बजे सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम रखा गया।

शादी के मुख्य दिन, शनिवार 14 मार्च को कार्यक्रम और भी भव्य हुआ। सुबह 8 बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे भव्य भोजन की व्यवस्था थी। शाम 4 बजे हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम रखा गया। शाम 5 बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात की शुरुआत हुई, जबकि शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला की रस्म संपन्न कार्यक्रम। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म के साथ विवाह संपन्न ।

Kuldeep Yadav Wedding- मसूरी में आयोजित यह तीन दिवसीय शादी समारोह पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का समन्वय है। हल्दी, मेंहदी, संगीत, कॉकटेल पार्टी और बारात सहित सभी रस्में अत्यंत भव्यता और रंगारंग सांस्कृतिक अंदाज में आयोजित की गई हैं। कुलदीप यादव की शादी न केवल परिवार और दोस्तों के लिए यादगार रहेगी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों और फैंस के लिए भी एक खास अवसर बन गई है।

कुलदीप यादव, मसूरी, क्रिकेटर शादी, हल्दी समारोह, मेंहदी समारोह, सगाई, संगीत समारोह, कॉकटेल पार्टी, बारात, जयमाला, सात फेरे, रॉयल बॉलरूम, प्रीमियम वैली व्यू, क्रिकेट जगत के सितारे, तीन दिवसीय भव्य शादी, भारत, Indian Cricketer Wedding, Kuldeep Yadav, Mussoorie Wedding, Haldi Ceremony, Mehendi Ceremony, Engagement, Music Function, Cocktail Party, Baraat, Jaimala, Seven Pheras, Royal Ballroom, Premium Valley View, Cricket Celebrities, Three Day Wedding, Indian Wedding, Celebrity Wedding, Cricket Stars in Wedding

The7news
Author: The7news

और पढ़ें