Uttarakhand Budget Satra- उत्तराखंड बजट 2026-27, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Uttarakhand Budget Satra- उत्तराखंड की अस्थायी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र के पांचवें दिन देर रात तक सदन की कार्यवाही चली, करीब रात 12:30 बजे तक चली इस मैराथन बैठक में राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित कर दिया, बजट पारित होने के बाद विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सोमवार को सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया था। यह पहला अवसर था जब मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट प्रस्तुत किया। सरकार ने इस बजट को आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

Uttarakhand Budget Satra- सरकार के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट में राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।

नए वित्तीय वर्ष में सरकार को कुल 1,11,703.21 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें 67,525.77 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्तियों से और 42,617.35 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियों से मिलने का अनुमान लगाया गया है। सरकार ने इस बजट को कर-मुक्त रखा है और राजस्व घाटा नहीं होने का दावा किया है। हालांकि बजट में 12,579.70 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान जताया गया है।

Uttarakhand Budget Satra- सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वहीं, बजट पारित होने के बाद विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

उत्तराखंड, गैरसैंण, पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखंड बजट 2026, वित्त वर्ष 2026-27, बजट पारित, राजकोषीय घाटा, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, राजस्व प्राप्ति, the7news Uttarakhand, Gairsain, Pushkar Singh Dhami, Chief Minister Dhami, Uttarakhand Budget 2026, Budget 2026-27, Budget Passed, Fiscal Deficit, Self Reliant Uttarakhand, Revenue Collection,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें