Breaking News- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट किया पेश

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Uttrakhand budget उत्तराखण्ड गैरसैंण के भराड़ीसैण विधानसभा में धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट सदन में पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10.41 प्रतिशत अधिक है और राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। सरकार ने इसे विकास, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला बजट बताया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

Uttrakhand budget राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए ₹542.84 करोड़, उच्च शिक्षा विभाग के लिए ₹146.30 करोड़ और तकनीकी शिक्षा के लिए ₹98.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Uttrakhand budget स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए ₹195.46 करोड़ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए ₹126.37 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।

आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों को बढ़ावा

Uttrakhand budget राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पेयजल विभाग को ₹1,827.91 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को ₹1,642.20 करोड़ और शहरी विकास विभाग को ₹1,401.85 करोड़ का प्रावधान दिया गया है।

Uttrakhand budget सड़क और अन्य निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को ₹2,501.91 करोड़ और ऊर्जा विभाग के लिए ₹1,609.43 करोड़ का बजट रखा गया है।

धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक अर्थव्यवस्था पर जोर

Uttrakhand budget धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए Haridwar गंगा कॉरिडोर और Rishikesh गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए ₹10-10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के विकास के लिए ₹10 करोड़ का बजट रखा गया है।

Uttrakhand budget कुंभ मेले की अवस्थापना के लिए केंद्र सरकार से ₹1,027 करोड़ के अनुदान का प्रस्ताव भी रखा गया है।

महिला सुरक्षा, रोजगार और तकनीक पर फोकस

Uttrakhand budget महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्भया फण्ड के तहत ₹112.02 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Uttrakhand budget तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए साइबर सिक्योरिटी के लिए ₹15 करोड़ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व उभरती तकनीकों के उपयोग के लिए ₹10.50 करोड़ का बजट रखा गया है। युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के लिए ₹3.73 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

नई योजनाओं का ऐलान

Uttrakhand budget बजट में कई नई योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जिनमें महक क्रांति योजना (₹10 करोड़), हाउस ऑफ हिमालयाज (₹5 करोड़), उत्तराखंड एवं भारत दर्शन योजना (₹4.50 करोड़) और सरयू व अन्य रिवर फ्रंट विकास (₹10 करोड़) शामिल हैं।

Uttrakhand budget इसके अलावा आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ‘आपदा सखी’ योजना, रेस्क्यू सेंटर, ग्राम प्रहरी योजना, न्याय पंचायत स्तर पर स्टेडियम निर्माण, नशा मुक्ति केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।

Uttrakhand budget सरकार का कहना है कि इस बजट के माध्यम से पर्यटन, रोजगार, तकनीक, महिला सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी, जिससे राज्य के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें