International Womens Day- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ और ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और रेखा आर्य ने पुरस्कार प्रदान कर महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है। इसके साथ ही अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
International Womens Day- उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज और राज्य के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, मेरी पहचान 2026, महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड महिला, राजभवन उत्तराखंड, महिला कल्याण, उत्कृष्ट सेवा सम्मान, महिला सशक्त उत्तराखंड, वात्सल्य योजना, महिला दिवस 2026, राज्यपाल गुरमीत सिंह, रेखा आर्या, महिला उपलब्धि, सरकारी सम्मान, International Womens Day, Meri Pehchan 2026, Women Empowerment, Uttarakhand Women, Raj Bhavan Uttarakhand, Women Welfare, Excellence Award, Empowered Women, Vatsalya Scheme, Womens Day 2026, Governor Gurmit Singh, Rekha Arya, Women Achievement, Government Awards, the7news










