महिला अपराध, बेरोज़गारी से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Uttarakhand Congress- महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत कई जन मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया, प्रस्तावित लोकभवन घेराव से पहले परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित कई दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।

राज्यपाल आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में लगाए गए पोस्टर और बैनर सोमवार सुबह हटाए जाने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

Uttarakhand Congress- इन मुद्दों पर घेराव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत व मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों को लेकर लोकभवन की ओर कूच किया, रैली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया।

Uttarakhand Congress- युवा कांग्रेस का बयान

Uttarakhand Congress- प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में शांति भंग करने वालों के खिलाफ युवा कांग्रेस ढाल बनकर खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भय का माहौल बनाया जा रहा है।

द्विवेदी ने बजरंग दल पर धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे संगठनों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि वे स्वयं को हिंदू रक्षक बताते हैं तो चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई गई, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें