उत्तराखण्ड- रुद्रप्रयाग के सिन्द्रवाणी गांव में 5 साल के बच्चे को मां के हाथ से छीन ले गया गुलदार, टॉर्च की रोशनी में शुरू खोजबीन।

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

रुद्रप्रयाग के सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलदार ने आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे दक्ष को उसकी मां के हाथों से छीनकर जंगल की ओर ले गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण और वन विभाग की टीम बच्चे की तलाश में सघन अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को दर्शाती है।

रुद्रप्रयाग जिले की तहसील के अंतर्गत न्याय पंचायत सारी की सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

गुलदार ने आंगन मे खेल रहा पांच वर्षीय मासूम बच्चे को मां के हाथ पर झपट्टा मारकर जंगल की ओर उठा कर ले गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने झपट्टा मारकर बच्चे को मां के हाथों से छीन लिया और जंगल की ओर ले गया। घटना इतनी तेज़ घटी कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार बच्चे को उठा ले गया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। रात होते ही पूरे गांव में मशालों और टॉर्च की रोशनी में सघन खोजबीन जारी है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए वन विभाग द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अतिरिक्त वन कर्मियों को तैनात किया गया है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से खोज अभियान जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को उजागर कर दिया है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]