उत्तराखण्ड- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया।

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने, लोकल से ग्लोबल की सोच को आगे बढ़ाने और हर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह बजट उस उपलब्धि को और विस्तार देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्वतीय राज्यों की जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, कृषि, उद्योग, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान उत्तराखंड को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि राज्यांश में वृद्धि के साथ उत्तराखंड को करीब साढ़े अठारह सौ करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि मिलेगी। जल जीवन मिशन, कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए ब्याज मुक्त सहायता, इको टूरिज्म, उड़ान योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय बनाकर इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें