साइकिल यात्रा एवं जागरूकता रैली को मेयर सौरभ थपलियाल ने दिखाई हरी झंडी, बोले—साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Mayor Saurabh Thapliyal flagged off the bicycle rally: देहरादून। हिमालय संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून में साइकिल यात्रा एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि साइकिलिंग को बढ़ावा देना केवल स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, यातायात सुरक्षा और स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर के निर्माण की दिशा में भी प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

मेयर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और यातायात के दबाव के बीच साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। नियमित साइकिलिंग से जहां लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मजबूत होता है।

कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी सहित पर्यावरणविदों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिलिंग को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाएं और देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि “साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वस्थ देहरादून के निर्माण में सहभागी बनें।”

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करना है। रैली में युवाओं और साइकिल प्रेमियों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]