हॉकी टूर्नामेंट के समापन पर गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बोले- जल्द भिलाडू स्टेडियम का होगा शिलान्यास

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Ganesh Joshi honors players at the conclusion of the hockey tournament: मसूरी, 29 अगस्त। मसूरी पब्लिक स्कूल में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 27वीं अखिल भारतीय स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंची 36 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मेजर ध्यानचंद को किया नमन

हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास के महानायक हैं। उन्होंने अपने अद्भुत खेल कौशल से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं को प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतर अभ्यास, समर्पण और राष्ट्रभावना का संदेश देता है। मंत्री ने पिछले 27 वर्षों से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई दी।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला आयोजन

Ganesh Joshi honors players at the conclusion of the hockey tournament: गणेश जोशी ने कहा कि यह आयोजन महज एक हॉकी प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और खेल भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं। जीत जहां विनम्रता सिखाती है, वहीं हार अपनी कमियों को पहचानकर और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

जल्द होगा भिलाडू स्टेडियम का शिलान्यास

Ganesh Joshi honors players at the conclusion of the hockey tournament: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगला हॉकी टूर्नामेंट भिलाडू स्टेडियम में खेला जाएगा। मंत्री ने बताया कि भिलाडू स्टेडियम से संबंधित वन आपत्ति की समस्या का समाधान हो चुका है और जल्द ही स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा मेजर ध्यानचंद की महान हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मोहन पेटवाल, प्रधानाचार्य विशाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]